बृहस्पतिवार रात को दोनों ही नेता अलग-अलग टीवी चैनलों पर जनता के सवालों का सामना करेंगे। ट्रंप जहां मियामी से एनबीसी चैनल पर होंगे, वहीं बाइडेन फिलाडेल्फिया से एबीसी पर नजर आएंगे।
ट्रंप के कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद आयोजकों ने राष्ट्रपति पद के लिए आमने-सामने होने वाली बहस को ऑनलाइन आयोजित कराने का निर्णय लिया था, जिसके बाद ट्रंप ने इससे इंकार कर दिया था। ट्रंप ने आमने-सामने बहस कराने की मूल योजना का समर्थन किया था।
यह भी पढ़े | Taiwan की राष्ट्रपति Tsai Ing-Wen का झलका भारत प्रेम, बताया चना मसाला, नान और चाय है फेवरेट.
अंतिम सप्ताह में जैसे-जैसे प्रचार रफ्तार पकड़ रहा है, दोनों ही उम्मीदवार चुनाव संबंधी अन्य जरूरतों पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं। इसके मद्देनजर, बृहस्पतिवार दोपहर को उत्तरी कैरोलिना में ट्रंप ने रैली की , वहीं बाइडेन ने एक ऑनलाइन कार्यक्रम के जरिए चुनावी चंदा जुटाने के अभियान को गति प्रदान की।
साथ ही ट्रंप ऐसे क्षेत्रों में भी मतदाताओं का समर्थन हासिल करने में पूरा जोर लगा रहे हैं, जहां पहले उन्हें इनके अपने पक्ष में होने का भरोसा था। वह आयोवा जैसे राज्य में मतदाताओं और बड़े उद्योगों का समर्थन प्राप्त करने में जुटे हैं।
यह भी पढ़े | जो बाइडन के लेख को प्रतिबंधित करने पर ट्रंप ने फेसबुक, ट्विटर को लगाई फटकार.
पिछले राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को आयोवा के मतदाताओं का जबरदस्त समर्थन मिला था लेकिन इस बार बाइडेन इस क्षेत्र में उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
कारोबारी हस्तियों को संबोधित करते हुए बुधवार सुबह ट्रंप ने दावा किया था कि अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए उनका नेतृत्व सबसे बेहतर विकल्प है।
दूसरी तरफ, बाइडेन ने चुनावी चंदे के लिए विलमिंगटन, डेलावेयर से ऑनलाइन अभियान चलाया और इस दौरान, ट्रंप पर ओबामा द्वारा लाए गए स्वास्थ्य कानून को समाप्त करने के लिए सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY