देश की खबरें | मंदिर में पूजा करने आये व्यक्ति की सदिग्ध अवस्था में मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 20 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के नोएडा थाने के सेक्टर 39 क्षेत्र में स्थित हाजीपुर मंदिर में दर्शन करने आए एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी और बताया कि थाना फेस-3 क्षेत्र में भी एक व्यक्ति की कल संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। ।

पुलिस ने बताया कि व्यक्ति का इससे पूर्व दिल्ली में एक्सीडेंट हुआ था। पुलिस को शक है कि सिर में लगी चोट की वजह से व्यक्ति की मौत हुई है।

यह भी पढ़े | दिल्ली मेट्रो: कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने पर पिछले छह दिनों में 144 यात्रियों पर लगा जुर्माना.

सेक्टर 39 थाने के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने बताया कि दिल्ली के रहने वाले छोटेलाल अपने परिवार के साथ कल हाजीपुर गांव में स्थित मंदिर में दर्शन करने आए थे, तभी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

उन्होंने बताया कि उन्हें गंभीर हालत में उनके भाई छविराम ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा-आत्मसम्मान नीतीश जी ने नहीं लालू यादव ने खोया, आरजेडी प्रमुख पर लगाया बिहार को विकास से दूर रखने का आरोप.

उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह कुछ दिन पूर्व दिल्ली में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। पुलिस को शक है कि सड़क दुर्घटना के दौरान सिर में लगी चोट की वजह से उनकी मौत हुई है। नोएडा पुलिस ने दिल्ली पुलिस को भी सूचना दे दी है

वहीं थाना फेस-3 क्षेत्र में सोमवार को केसर सिंह नामक एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)