एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारत में सक्रिय मामलों की संख्या कुल मामलों का 15.11 प्रतिशत है: स्वास्थ्य मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में बुधवार तक 9,40,441 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 15.11 प्रतिशत है। जबकि एक अगस्त को यह 33.32 प्रतिशत था। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | भारत में सक्रिय मामलों की संख्या कुल मामलों का 15.11 प्रतिशत है: स्वास्थ्य मंत्रालय
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 30 सितम्बर देश में बुधवार तक 9,40,441 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 15.11 प्रतिशत है। जबकि एक अगस्त को यह 33.32 प्रतिशत था। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय के सुबह आठ बजे जारी किए गए ताजातरीन आंकड़ों के अनुसार देश में अभी कोरोना वायरस के 9,40,441 मरीजों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े | बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव ने कहा- बिहार में NDA गठबंधन के तहत, BJP,JDU,LJP एक साथ मिलकर लड़ेगी चुनाव: 30 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘सक्रिय मामलों की संख्या एक अगस्त को 33.32 प्रतिशत से कम होकर 30 सितंबर को 15.11 प्रतिशत रह गई है।’’

देश में इस महामारी से एक दिन में 86,428 और मरीजों के स्वस्थ होने से ठीक होने की दर 83.33 प्रतिशत हो गई है।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape: BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कानपुर एनकाउंटर की तरफ किया इशारा, कहा- वह योगी का प्रदेश है कभी भी गाड़ी पलट जाती है.

संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या भी 51,87,825 हो गई है।

कोरोना वायरस के कुल सक्रिय मामलों में से 76 प्रतिशत से अधिक महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, असम, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में केंद्रित हैं।

मंत्रालय ने बताया कि ‘टेस्ट, ट्रैक, ट्रेस, ट्रीट, टेक्नोलॉजी’ रणनीति के कारण राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं। उसने बताया कि 14 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में पांच हजार से भी कम सक्रिय मामले हैं।

मंत्रालय ने बताया कि दस राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में इस महामारी के स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 78 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक दस लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश में छह लाख से अधिक लोग ठीक हुए हैं।

इस बीच, देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर बुधवार को 62,25,763 हो गए जबकि 1,179 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 97,497 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2020 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).