एजेंसी न्यूज

NCB ने मुंबई हवाई अड्डे पर अवैध तरीके से भेजी जा रहीं दवाइयों और सिगरेट की खेप जब्त की

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कार्गो टर्मिनल पर अवैध रूप से भेजी जा रहीं दवाइयों (74,000 कैप्सूल) और नकली ब्रांड के 2.44 लाख सिगरेट की खेप जब्त की है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

NCB ने मुंबई हवाई अड्डे पर अवैध तरीके से भेजी जा रहीं दवाइयों और सिगरेट की खेप जब्त की
(Photo Credits ANI)

मुंबई, 5 जनवरी : स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कार्गो टर्मिनल पर अवैध रूप से भेजी जा रहीं दवाइयों (74,000 कैप्सूल) और नकली ब्रांड के 2.44 लाख सिगरेट की खेप जब्त की है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

अधिकारी ने बताया कि एनसीबी की मुंबई इकाई को एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह के बारे में सूचना मिली थी जो भारत से अवैध रूप से दवाइयों की खरीद कर उन्हें विदेशी ग्राहकों तक पहुंचा रहा है. उन्होंने बताया कि पुष्टि होने के बाद एजेंसी ने रसद कंपनी के दो कंटेनर पर नजर रखी और छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कार्गो टर्मिनल पर उन्हें रोक दिया. यह भी पढ़ें : Maha Kumbh Mela 2025: सतर्क रहें, सुरक्षित रहें! महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं को निशाना बना सकते हैं साइबर ठग, यूपी पुलिस ने जारी की चेतावनी (Watch Video)

अधिकारी ने बताया कि की टीम ने शुक्रवार और शनिवार को एक अभियान के तहत अवैध रूप से भेजी जा रही दवाइयों के 74,000 कैप्सूल और नकली ब्रांड के 2.44 लाख सिगरेट जब्त किये. उन्होंने बताया कि जब्त की गई दवाइयों की कीमत 75 लाख रुपये है. उन्होंने बताया कि खेप को लंदन भेजा जाना था और इसे खाद्य पदार्थों के बीच छिपाया गया था. अधिकारी ने बताया कि दो कूरियर और रसद कंपनी जांच के घेरे में है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2025 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).