देश की खबरें | पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने अम्फान राहत सामग्री के तेजी से और पारदर्शी वितरण का आग्रह किया

कोलकाता, 26 जून पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को राज्य सरकार से आग्रह किया कि तूफान अम्फान से प्रभावित हुए लोगों को राहत सामग्री का ‘शीघ्र और पारदर्शी’ वितरण किया जाए।

उन्होंने कहा कि राहत सामग्री के वितरण में राजनीतिक पक्षपात बढ़ने की चिंताजनक खबरें आ रही हैं।

यह भी पढ़े | दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, अस्पताल से आज होंगे डिस्चार्ज.

पश्चिम बंगाल में 20 मई को चक्रवाती तूफान अम्फान आया था जिसमें 96 लोगों की मौत हो गयी और बड़ी तबाही हुई थी।

धनखड़ ने बयान में कहा कि पूर्वी मिदनापुर, दक्षिण और उत्तर 24 परगना तथा कोलकाता में तूफान का प्रकोप ज्यादा था।

यह भी पढ़े | कोरोना को लेकर भारतीय रेलवे का ऐलान, 12 अगस्त तक सभी ट्रेनें रद्द, सिर्फ स्पेशल ट्रेन ही चलेंगी: 26 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्यपाल ने राहत कार्यों को देखने के लिए एक सर्वदलीय समिति के गठन की सराहना की और कहा कि इस तरह के कदम सरकार और उसके प्रशासन के प्रभावी सहयोग से ही सफल होंगे।

उन्होंने राहत सामग्री वितरण में भ्रष्टाचार तथा भाई-भतीजावाद के गंभीर आरोपों पर चिंता जाहिर की जिनसे प्रभावित क्षेत्रों में कानून व्यवस्था की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है।

राज्यपाल ने कहा कि अपात्र लाभार्थियों को मिले अनुचित लाभ की भरपाई की जानी चाहिए तथा कानून के अनुसार उनसे निपटना चाहिए।

तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने राहत सामग्री वितरण में भ्रष्टाचार और पक्षपात के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कुछ छिटपुट घटनाओं से पार्टी की छवि बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)