देहरादून, 25 दिसंबर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने राज्य के पांच जिलाधिकारियों को सुशासन के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए रविवार को सम्मानित किया।
सुशासन दिवस के अवसर पर यहां राजभवन में आयोजित एक समारोह में जिलाधिकारियों को यह सम्मान प्रदान किया गया।
राज्यपाल ने कहा, ‘‘ सुशासन का उद्देश्य समावेशी और सर्वांगीण विकास है। सुशासन से ही हम आम लोगों को सशक्त बना सकते हैं। ’’
सम्मानित होने वालों में हरिद्वार के जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय, नैनीताल के जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्बयाल, पौड़ी के जिलाधिकारी आशीष चौहान, रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना शामिल हैं।
राज्यपाल ने इस अवसर पर राजभवन की द्विवार्षिक पत्रिका 'देवभूमि संवाद' का भी विमोचन किया।
जिलाधिकारियों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई देते हुए लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने कहा कि सुशासन में जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जिलाधिकारी भविष्य में भी इसी तरह जनता की सेवा करते रहेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY