देश की खबरें | मोदी सरकार के कार्यकाल का प्रथम वर्ष स्वर्णिम रहा-दीपक
जियो

रांची(झारखंड), पांच जून झारखंड प्रदेश भाजपाध्यक्ष दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का प्रथम वर्ष उपलब्धियों की दृष्टि से स्वर्णिम रहा है और इसके अंतिम कुछ माह कोरोना वायरस से निपटने को लेकर पूरी तरह समर्पित रहे हैं।

प्रकाश ने सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष स्वर्णिम रहा। उन्होंने कहा कि यह गरीब कल्याण और राष्ट्र सम्मान को बढ़ाने वाला तथा संक्रमण से निपटने के लिए समर्पित रहा।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में कोरोना के 502 नए मरीज, कुल संक्रमित 9733, अब तक 257 मौतें: 5 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्रकाश ने कहा कि मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में 34 करोड़ जनधन खाते खोले गये, शौचालयों का निर्माण किया गया, प्रधानमंत्री आवास योजना, जन आरोग्य योजना ,सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना आदि के माध्यम से करोड़ों गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया गया और नौ करोड़ परिवारों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर मुफ्त दिये गये।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष को दो खंडों में बांट सकते हैं। पहला कोरोना वायरस से पूर्व का काल और दूसरा कोरोना वायरस काल।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: एक साथ 25 स्कूलों में पढ़ाकर टीचर ने कमाए 1 करोड़ रुपये.

प्रकाश ने कहा कि यह संकट का ऐसा समय है, जिसमें देश को महामारी से भी लड़ना है और अर्थव्यवस्था भी चलानी है।

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया कोरोना वायरस संकट से निपटने में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा कर रही है।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संकट ने न सिर्फ बीमारी से लड़ना सिखाया, बल्कि आत्म-निर्भर बनने के लिए भी प्रेरित किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)