विदेश की खबरें | बराक ओबामा के संस्मरण का पहला खंड 17 नवम्बर को आयेगा

इसे ‘ए प्रॉमिस्ड लैंड’ नाम दिया गया है और इसमें व्हाइट हाउस में उनके ऐतिहासिक उदय और कार्यालय में उनके पहले कार्यकाल के बारे में जानकारी होगी।

दूसरे खंड की प्रकाशन तिथि अभी तय नहीं हुई है।

यह भी पढ़े | Indonesia: मास्क पहनने से मना करने वाले आठ लोगों को दी गई कब्र खोदने की सजा.

ओबामा ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा, ‘‘मैंने पिछले कुछ वर्षों को अपने राष्ट्रपति पद की यादों में बिताया है, और 'ए प्रॉमिस लैंड' में मैंने अपने राष्ट्रपति अभियान और कार्यालय में अपने समय की जानकारी प्रदान करने की ईमानदार कोशिश की है। इसमें प्रमुख घटनाओं और राजनीतिक, आर्थिक तथा सांस्कृतिक ताकतों का, जिन्हें मेरी टीम और मुझे तब सामना करना पड़ा था, का जिक्र है।’’

उन्होंने कहा , ‘‘मैंने इस पुस्तक में पाठकों को अपनी व्यक्तिगत यात्रा के बारे में जानकारी देने की कोशिश की है।’’

यह भी पढ़े | नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी शर्मा ओली ने दी PM मोदी को जन्मदिन की बधाई, कहा- हम दोनों अपने देशों को और मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करना रखेंगे जारी.

768 पृष्ठ की पुस्तक किसी भी संभावित रहस्योद्घाटन की तुलना में लेखन की गुणवत्ता के साथ राष्ट्रपति का संस्मरण है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)