देश की खबरें | मथुरा में बच्ची से दुष्कर्म एवं उसकी हत्या के आरोपी पर रासुका लगा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मथुरा, 28 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में जमुनापार थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्ची के साथ दुष्कर्म एवं उसकी हत्या कर देने के आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया है। इस संबंध में मंगलवार की शाम आरोपी के खिलाफ कार्यवाही पत्र पर अमल किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया, 31 अगस्त की रात को आरोपी बनवारी अपने ही गांव की आठ वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया था और गांव के बाहर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार में मतदान के बीच मुंगेर विसर्जन के मसले को लेकर महागठबंधन का नीतीश सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर हमला.

उन्होंने बताया कि बच्ची का शव दूसरे दिन एक गड्ढे में पड़ा मिला था। इस मामले में एक चश्मदीद ने बनवारी को बीती शाम उक्त बच्ची को अपने साथ ले जाते हुए देखा था।

डॉ.ग्रोवर ने बताया कि यह जानकारी सामने आते ही बनवारी गांव से फरार हो गया। जब कई दिन तक उसका पता ना चल सका तो पुलिस ने उस पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार में पहले चरण के मतदान के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बिहार में 2 रैलियों को करेंगे संबोधित.

उन्होंने बताया कि इस बीच, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वह अपने गांव के निकट के एक गांव में बहन के यहां छुपा हुआ है, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इन समय वह जिला कारागार में बंद है।

उन्होंने बताया कि आरोपी बनवारी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है और इस संबंध में संबंधित प्रपत्र को जेल में ही अमल करा दिया गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)