विदेश की खबरें | सौ बार एक ही झूठ बोलने से वह सच नहीं हो जाता, कश्मीर मुद्दा उठाने पर भारत ने पाकिस्तान से कहा

न्यूयॉर्क, पांच अगस्त कश्मीर के द्विपक्षीय मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने के पाकिस्तान के लगातार प्रयास के लिए उसकी निंदा करते हुए एक शीर्ष भारतीय राजनयिक ने कहा कि ‘‘एक झूठ को सौ बार बोलने से वह सच नहीं हो जाता।’’

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस त्रिमूर्ति ने पीटीआई से कहा, ‘‘पाकिस्तान ने जो दावा किया है उसके विपरीत उसने जम्मू कश्मीर को संयुक्त राष्ट्र का एजेंडा बनाने का प्रयास किया। पाकिस्तान द्वारा द्विपक्षीय मुद्दों का अंतरराष्ट्रीयकरण करना कोई नयी बात नहीं है।’’

यह भी पढ़े | New Infectious Disease in China: चीन में नये वायरस की दस्तक! सात लोगों की मौत, 60 से ज्यादा हुए संक्रमित.

उन्होंने कहा, ‘‘एक झूठ को सौ बार बोलने से वह सच नहीं हो जाता । ’’

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री के दावे के विपरीत तीन मौकों को छोड़ दें तो भारत-पाकिस्तान मुद्दे पर पिछले 55 साल में सुरक्षा परिषद की कोई औपचारिक बैठक नहीं हुई है ।

यह भी पढ़े | Ram Temple Digital Billboard at New York’s Times Square: अयोध्या में भूमि पूजन के बाद न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर दिखी भगवान श्री राम की भव्य तस्वीर, देखें VIDEO.

त्रिमूर्ति ने कहा कि इससे पहले बंद कमरे में अनौपचारिक बैठक हुई थी।

उन्होंने कहा कि यह ध्यान देना महत्वपूर्ण होगा कि सुरक्षा परिषद में खासकर हर देश इस तथ्य को रेखांकित करता है कि यह एक द्विपक्षीय मुद्दा है जिसे भारत और पाकिस्तान द्विपक्षीय तरीके से सुलझाएगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)