देश की खबरें | तेलंगाना में दुब्बाक विधानसभा उपचुनाव में 82 फीसदी मतदान हुआ
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, तीन नवम्बर तेलंगाना की दुब्बाक विधानसभा सीट पर मंगलवार को हुए उपचुनाव में करीब 82 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान शांतिपूर्ण रहा।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हैदराबाद से करीब 100 किलोमीटर दूर दुब्बाक (सिद्दीपेट जिला) में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और शाम छह बजे मतदान समाप्त हुआ। यहां 315 मतदान केन्द्र बनाए गए थे।

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में आज 6725 नए केस, 48 की मौत: 3 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि शाम पांच बजे तक मतदान प्रतिशत 81.44 फीसदी था और मतदान समाप्त होने के बाद कुल मतदान प्रतिशत की गणना जारी है।

सूत्रों ने कहा कि कड़ी सुरक्षा के साथ ही प्रशासन ने कोविड-19 से जुड़े तमाम दिशानिर्देशों के अनुपालन के लिये भी प्रबंध किये हैं। प्रशासन ने कोविड-19 रोगियों को शाम पांच बजे से छह बजे तक वोट डालने की सुविधा दी है और महामारी से संक्रमित 11 लोगों ने मतदान किया।

यह भी पढ़े | Delhi: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बच्चों और टीचर्स के साथ कोडिंग प्रोग्राम की समीक्षा की, कहा- हमारा सपना है कि स्टूडेंट्स गूगल जैसी कंपनियां बनाएं.

प्रशासन ने उन्हें पीपीई किट प्रदान किए।

सूत्रों ने कहा कि 70 संक्रमित लोगों ने पोस्टल बैलेट का विकल्प चुना जबकि 11 अन्य ने मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाला।

इससे पहले दिन में कांग्रेस ने चुनाव आयोग और राज्य के डीजीपी से शिकायत की कि एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दुब्बाक के कांग्रेस उम्मीदवार चेरूकु श्रीनिवास रेड्डी के सत्तारूढ़ टीआरएस में शामिल होने का दावा किया गया। यह सोशल मीडिया पोस्ट एक प्रमुख टीवी चैनल का प्रतीत होता है।

राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष और सांसद एन. उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि सोशल मीडिया पोस्ट का उद्देश्य मतदाताओं में भ्रम फैलाना और पार्टी को नुकसान पहुंचाना है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि केन्द्रीय बलों और तेलंगाना पुलिस के लगभग 2,000 कर्मियों को उपचुनावों का सुचारू संचालन और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तैनात किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)