हैदराबाद, 15 जनवरी तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव 17 फरवरी को यहां राज्य के नए सचिवालय का उद्घाटन करेंगे।
इस सचिवालय का नाम बी आर आम्बेडकर के नाम पर रखा गया है।
राज्य के सड़क एवं भवन मंत्री वी प्रशांत रेड्डी ने रविवार को एक विज्ञप्ति में कहा, “ मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के जन्मदिन के दिन 17 फरवरी को नवनिर्मित 'डॉ बी आर आम्बेडकर तेलंगाना राज्य सचिवालय भवन' का उद्घाटन करने का निर्णय लिया गया है।”
उसमें कहा गया है कि राव सचिवालय का उद्धाटन करेंगे।
राव ने जून 2019 में यहां हुसैन सागर झील के पास नए सचिवालय भवन के निर्माण की आधारशिला रखी थी।
करीब सात लाख वर्गफुट में बनने वाला यह परिसर तैयार होने के अपने अंतिम चरण में है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY