देश की खबरें | नोएडा सिटी सेंटर स्टेशन पर किशोरी मेट्रो ट्रेन के सामने कूदी, अस्पताल में भर्ती

नोएडा, 19 सितंबर नोएडा सिटी सेंटर स्टेशन पर मंगलवार को एक किशोरी कथित रूप से मेट्रो ट्रेन के सामने कूद गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस ने बताया कि मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर सुबह करीब 10 बजे मेट्रो रेल नेटवर्क के ब्लूलाइन कॉरिडोर पर संबंधित लड़की दिल्ली जा रही एक मेट्रो ट्रेन के सामने कूद गई।

सेक्टर 39 थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘लड़की की उम्र करीब 15 साल है। उसे यहां स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।’’

पुलिस ने एक बयान में कहा कि इस लड़की के परिवार के सदस्य अस्पताल में मौजूद हैं।

इसने कहा कि मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखने से यह प्रतीत होता है कि लड़की ने आत्महत्या करने की कोशिश की।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)