देश की खबरें | आंध्र प्रदेश विधानसभा से तेदेपा विधायको को एक दिन के लिए निलंबित किया गया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अमरावती, दो दिसंबर आंध्र प्रदेश विधानसभा से लगातार तीसरे दिन बुधवार को विपक्षी तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के विधायकों को एक दिन के लिए निलंबित कर दिया गया।

जब मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी पोलावरम बहु उद्देश्य परियोजना पर बोल रहे तब तेदेपा विधायक आसान के करीब पहुंच गए थे।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना का प्रकोप जारी, पिछले 24 घंटे के भीतर सामने आए 5,600 नए मामले, कुल संख्या 18,32,176 पहुंची: 2 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष टी सीताराम से आग्रह किया, " मार्शलों को बुलाइए और उन्हें (तेदेपा के सदस्यों को) सदन से बाहर कराइए।"

इसके बाद तुरंत बाद मार्शल आए गए और विपक्षी सदस्यों को सदन से बाहर ले गए।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसानों और केंद्र के बीच वार्ता से पहले कांग्रेस ने की तीन मांगे, रणदीप सुरजेवाला बोले-फिर पूर्वाग्रह छोड़ खुले मन से बात करे!.

विपक्ष के विधायकों ने परियोजना को लेकर सरकार के दावों को खारिज कर दिया।

वहीं विधायी कार्य मंत्री बी राजेंद्रनाथ ने तेदेपा के नौ विधायकों को एक दिन के लिए सदन से निलंबित करने के लिए प्रस्ताव पेश किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)