एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | टाटा स्टील को चौथी तिमाही में 7,162 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा स्टील को वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही जनवरी-मार्च में 7,161.91 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ। मुख्य रूप से आय बढ़ने से कंपनी का लाभ बढ़ा।

जरुरी जानकारी | टाटा स्टील को चौथी तिमाही में 7,162 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

नयी दिल्ली, पांच मई टाटा स्टील को वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही जनवरी-मार्च में 7,161.91 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ। मुख्य रूप से आय बढ़ने से कंपनी का लाभ बढ़ा।

टाटा स्टील ने बुधवार को बीएसई को दी सूचना में कहा कि एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में कंपनी को 1,615.35 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

कंपनी की कुल आय मार्च 2021 को समाप्त तिमाही में उछलकर 50,249.59 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में 37,322.68 करोड़ रुपये थी।

टाटा स्टील का कुल खर्च आलोच्य तिमाही में बढ़कर 40,052 करोड़ रुपये रुपये रहा जो एक साल पहले 2019-20 की चौथी तिमाही में 35,432.42 करोड़ रुपये था।

एकल आधार पर टाटा स्टील का शुद्ध लाभ 2020-21 की जनवरी-मार्च तिमाही में 6,593.54 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में कंपनी को 436.83 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

कंपनी की कुल आय आलोच्य तिमाही में बढ़कर 21,392.34 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2019-20 की चौथी तिमाही में 14,182.79 करोड़ रुपये थी।

टाटा स्टील के निदेशक मंडल ने 2020-21 के लिये 10 रुपये के पूर्ण चुकता शेयर पर 25 रुपये का लाभांश देने की सिफारिश की है।

लाभांश भुगतान शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर है। कंपनी की सालाना आम बैठक 30 जून, 2021 को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2021 11:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).