नयी दिल्ली, 17 जनवरी टाटा मेटालिक्स लिमिटेड (टीएमएल) का चालू वित्त वर्ष 2022-23 की दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 73 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 9.48 करोड़ रुपये रह गया।
कंपनी ने मंगलवार को कहा कि बढ़े हुए खर्चों के चलते उसको यह नुकसान हुआ है।
कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 35.65 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
हालांकि आलोच्य अवधि के दौरान कंपनी की कुल आय 693.12 करोड़ रुपये से बढ़कर 792.43 करोड़ रुपये हो गई।
इस दौरान कुल खर्च भी बढ़कर 780.18 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले दिसंबर तिमाही में उसका खर्च 642.83 करोड़ रुपये था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY