एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तमिलनाडु में कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 29,272 नए मामले आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में मंगलवार को कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 29,272 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 14,38,509 हो गए, जबकि पिछले 24 घंटों में 298 मौतें होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 16,178 हो गई।

देश की खबरें | तमिलनाडु में कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 29,272 नए मामले आए

चेन्नई, 11 मई तमिलनाडु में मंगलवार को कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 29,272 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 14,38,509 हो गए, जबकि पिछले 24 घंटों में 298 मौतें होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 16,178 हो गई।

एक मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, 19,182 लोगों को आज छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 12,60,150 तक पहुंच गई। राज्य में अब 1,62,181 मरीजों का इलाज चल रहा है।

नए संक्रमणों में वृद्धि के मद्देनजर, मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने आम जनता और उद्योगों से अपील की कि वे खतरनाक महामारी से लड़ने के लिए मुख्यमंत्री जन राहत कोष में दान करें।

राज्य की राजधानी में संक्रमण के 7,466 नए मामले आए हैं, जिससे यहां अब तक आए मामलों की संख्या 4,04,733 हो गई है।

इससे पहले दिन में, मुख्यमंत्री ने शहर के मीनांबक्कम में ए एम जैन कॉलेज में एक सिद्ध कोविड-19 देखभाल केंद्र का उद्घाटन किया।

राज्य भर में 14 ऐसे केंद्र स्थापित करने की स्वास्थ्य विभाग की योजना के तहत इसकी स्थापना की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2021 10:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).