जरुरी जानकारी | तमिलनाडू सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपये के नये निवेश के सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये

चेन्नई, 20 जुलाई तमिलनाडू सरकार ने सोमवार को 10,399 करोड़ रुपये के आठ नये सहमति ज्ञापन समझौतों पर हस्ताक्षर किये। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

इसमें कहा गया है कि विभिन्न परियाजनाओं में होने वाले इस पूरे निवेश से सौर सेल, डेटा केन्द्रों और औद्योगिक पार्क में कुल मिलाकर 13,507 रोजगार सृजित होंगे।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

सहमति ज्ञापन से राज्य में सौर सेल और माड्यूल विनिर्माण, कृषि प्रौद्योगिकी और लौह फांउड्री जैसे क्षेत्रों में निवेश आयेगा।

सहमति ज्ञापनों पर मुख्यमंत्री के. पलनीस्वामी की उपस्थिति में हस्ताक्षर किये गये। आठ एमओयू में से पांच उनकी उपस्थिति में हुये जबकि तीन एमओयू वीडियो कन्फ्रेंसिंग के जरिये किये गये।

यह भी पढ़े | बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत, सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक.

विज्ञप्ति में कहा गया है कि एमओयू के तहत परियोजनायें राज्य के कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, रानीपेट्टई, कोयंबटूर, विलुपुरम और इरोड जिलों में लगाई जायेंगी।

इसमें कहा गया है कि परियोजनाओं को विभिन्न मंजूरियां जल्द दिलाने के लिये मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति होगी। इसके साथ ही मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक विशेष निवेश प्रोत्साहन कार्यबल का गठन किया गया है।

एमओयू पर हस्ताक्षर के समय राज्य के उद्योग मंत्री एम सी संपत और मुख्य सचिव के. षणमुगम भी उपस्थित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)