देश की खबरें | तमिलनाडु: दो यात्रियों के पास से 33 लाख रुपये के मूल्य का सोना बरामद
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 19 अक्टूबर चेन्नई में रविवार को अंतरराष्ट्रीय विमान यात्रियों के पास पेट्रोलियम जैली और बालों के जेल में छिपाकर रखा गया 33 लाख रुपये से अधिक मूल्य का सोना बरामद किया गया है। सीमाशुल्क अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सीमाशुल्क विभाग की ओर से सोमवार को यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार अधिकारियों ने कुवैत से आए आंध्र प्रदेश के एक निवासी को संदेह के आधार पर रोका। उसके सामान की तलाशी के दौरान पेट्रोलियम जैली के एक छोटे कंटेनर में छिपाकर रखी गईं सोने के 16 छड़ें बरामद हुईं।

यह भी पढ़े | Durga puja Pandal: कोलकाता HC ने दिए निर्देश, दुर्गा पूजा पंडालों में नहीं होगी आम पब्लिक की एंट्री.

विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस दौरान 365 ग्राम सोना बरामद हुआ, जिसकी कीमत 19.14 लाख रुपये हैं।

एक और मामले में दुबई से आए चेन्नई के निवासी को रोका गया। उसके सामान की तलाशी के दौरान बालों के जैल की नौ ट्यूब मिलीं। ट्यूबों की जांच के दौरान वह सामान्य वजन से भारी लगीं। उन्हें काटा गया तो उनमें सुनहरे भूरे रंग का गाढ़ा पेस्ट मिला, जिसके सोने का पेस्ट होने का संदेह हुआ।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बीजेपी ने जारी की लालू यादव राज की डिक्शनरी, क से क्राइम, ख से खतरा, ग से गोली, ज से जंगलराज.

विज्ञप्ति में कहा गया है कि उसे अलग किया गया तो 270 ग्राम सोना बरामद हुआ, जिसकी कीमत 14.16 लाख रुपये है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि कुल 33.30 लाख रुपये का 635 ग्राम सोना बरामद हुआ है। मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)