विदेश की खबरें | तालिबान ने रिहा किये जाने वाले बंदियों के खिलाफ हमले को लेकर चेतावनी दी

समूह ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से शांति वार्ता को खतरा होगा।

तालबिान के एक प्रवक्ता ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि पिछले कुछ महीनों में इस तरह के कम से कम 11 हमले हुए हैं और ऐसे उदाहरण है जब रिहा किये गये तालिबान सदस्यों को मारा गया , उनका उत्पीड़न किया गया और सरकारी बलों द्वारा उन्हें फिर से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े | Russia's COVID-19 Vaccine: रूस ने बनायी पहली कोरोना वैक्सीन, 2021 तक आने की उम्मीद.

काबुल के अधिकारियों ने तालिबान के रिहा किये गये सदस्यों पर हमलों से इनकार किया है।

इस वर्ष की शुरूआत में अमेरिका के साथ हुए तालिबान के एक समझौते के तहत इन बंदियों को रिहा किया जाना है। इस समय सरकार की जेलों में तालिबान के 400 बंदी हैं।

यह भी पढ़े | Russia Approves First COVID-19 Vaccine: रूस ने बनाया दुनिया का पहला कोरोना वैक्सीन, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटी को भी दिया गया खुराक.

तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने आगाह किया कि यदि रिहा किये गये बंदियों पर हमले होते है तो ये हमले उन्हें , परिवार के साथ घर पर रहने के , उनके नेताओं के आदेशों के बावजूद उन्हें वापस युद्ध के मैदान में ले जाएंगे।

दशकों के युद्ध को समाप्त करने के लिए तालिबान ने अमेरिका के साथ 29 फरवरी को एक समझौते पर हस्ताक्षर किये थे। सरकार को समझौते के तहत पांच हजार बंदियों को रिहा करना था और लगभग सभी को रिहा किया जा चुका है लेकिन अभी 400 बंदियों को रिहा किया जाना है।

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के प्रवक्ता सेदिक सिद्दीकी ने रिहा किये गये तालिबान बंदियों को गिरफ्तार करने या बिना कारण उन पर हमला करने से इनकार किया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)