स्वीडन की तरफ से फ्रिडोलिना रोल्फ़ो और कोसोवरे असलानी ने गोल किए। रोल्फ़ो ने पेनल्टी पर गोल किया।
स्वीडन ने इस तरह से विश्वकप में तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैचों में अपना ‘ परफेक्ट रिकॉर्ड’ बरकरार रखा। यह चौथा अवसर है जबकि स्वीडन ने सेमीफाइनल में हारने के बाद तीसरे स्थान के प्ले ऑफ मुकाबले में जीत दर्ज की।
ऑस्ट्रेलिया के लिए यह टूर्नामेंट का निराशाजनक अंत रहा। उसने सह मेजबान का फायदा उठाकर पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दो मैच गंवाए।
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेले गए इस टूर्नामेंट को रिकॉर्ड दर्शकों ने देखा।
टूर्नामेंट का फाइनल रविवार को यूरोपीय चैंपियन इंग्लैंड और स्पेन के बीच खेला जाएगा।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY