विदेश की खबरें | अमेरिका में महिला को बंधक बनाने वाले व्यक्ति को 'स्वाट' ने मार गिराया

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि 49 वर्षीय जोनाथन डारसॉ को शेल्बी काउंटी के अधिकारियों ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

टेनेसी के जांच ब्यूरो की ओर से बताया गया कि फायेटे काउंटी के अधिकारियों को बुधवार को जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति ने अपनी महिला मित्र को गोली मारकर घायल कर दिया और फिर बंधक बना लिया। हालांकि बाद में उसने महिला को जाने दिया लेकिन खुद घर में कैद हो गया।

यह भी पढ़े | सुरक्षा परिषद: भारत ने देश के बच्चों और स्कूलों की सुरक्षा के प्रति आतंकी समूहों के खिलाफ कार्रवाई का किया आह्वान.

फायेटे काउंटी के उप प्रमुख ने बाद में डॉरसा को गिरफ्तार करने का प्रयास किया, लेकिन उसने उन्हें गोली मार दी।

घायल महिला और अधिकारी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया और उनकी हालत में सुधार है।

यह भी पढ़े | 9/11 Attack Videos: ट्विन टावर वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और पेंटागन से ऐसे टकराये थे हाईजैक किए हुए विमान, देखें तबाही का वो भयावह वीडियो.

शेल्बी काउंटी के स्वाट दल को मदद के लिए बुलाया गया, जिन्होंने बृहस्पतिवार को उसके घर में सुबह करीब चार बजे प्रवेश किया। स्वाट टीम से भिड़ंत के दौरान डॉरसा मारा गया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)