देश की खबरें | निलंबित डीएसपी दविन्दर सिंह ने अपनी जमानत याचिका वापस ली
जियो

नयी दिल्ली, 10 जून राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में आतंकी हमलों को अंजाम देने की साजिश से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार जम्मू-कश्मीर के निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह ने बुधवार को दिल्ली की एक अदालत से अपनी जमानत याचिका वापस ले ली।

सिंह को मार्च में श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर एक वाहन में हिज़्ब-उल-मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों के साथ यात्रा करते हुए गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़े | पीएम नरेंद्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर की बात, कोरोना को लेकर दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा.

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र राणा ने सिंह के वकील एम एस खान को जमानत याचिका वापस लेने की अनुमति दी। खान के अनुसार उन्हें आवेदन में कुछ बदलाव करने हैं तथा कुछ अतिरिक्त दस्तावेज दाखिल करने हैं।

सिंह और दो अन्य आरोपियों - इरफान शफी मीर तथा सैयद नवीद मुश्ताक ने मंगलवार को याचिकाएं दायर की थी।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर की बातचीत: 10 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

तीनों आरोपियों ने अपने आवेदन वापस ले लिए।

खान ने कहा, "मैं जल्द ही उनकी ओर से नयी याचिकाएं दायर करूंगा।"

सिंह, मीर और मुश्ताक को क्रमश: 14, 19 और 27 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और वे अभी तिहाड़ जेल में बंद हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)