देश की खबरें | सुशांत मौत मामला: एनसीबी ने मादक पदार्थों के कथित तस्कर को गिरफ्तार किया, एक अन्य हिरासत में
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, एक सितंबर मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बुधवार को कथित मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से संबंधित कथित मादक पदार्थ मामले में यह कार्रवाई हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गिरफ्तार किये गए व्यक्ति की पहचान जैद विलात्रा के रूप में हुई है। उसके पास से 9,55,750 रुपये की भारतीय मुद्रा और विदेशी मुद्रा (2,081 अमेरिकी डॉलर, 180 ब्रिटिश पाउंड, 15 दिरहम) बरामद हुई हैं।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update: नांदेड़ में COVID-19 के 312 नए मामले आए सामने, जिला कलेक्टर डॉक्टर विपिन इतांकर संक्रमित.

एजेंसी का दावा है कि उसके पास से बरामद पैसा ''मादक पदार्थों की तस्करी से कमाया गया है।''

एनसीबी ने कहा, ''जैद ने खुलासा किया है कि वह बांद्रा में एक भोजनालय चलाता है लेकिन लॉकडाउन के बाद से उसे उससे कोई कमाई नहीं हो रही है। उसने यह खुलासा भी किया कि वह मादक पदार्थों की तस्करी में भी शामिल रहा है, जिसके जरिये वह ठीक-ठाक पैसा कमाता है। ''

यह भी पढ़े | CM Trivendra Singh Rawat Self-Isolates For 3 days: उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खुद को किया 3 दिन के लिए आइसोलेट, OSD पाया गया है कोरोना पॉजिटिव.

इससे पहले एजेंसी ने 27-28 अगस्त को मादक पदार्थों की तस्करी के एक और मामले में अब्बास लखानी और करण अरोड़ा नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इनसे मादक पदार्थ बरामद किए गए थे। माना जा रहा है कि उनसे पूछताछ के बाद ही जैद को गिरफ्तार किया गया है।

एनसीबी ने दावा किया कि लखानी के जैद के साथ संबंध थे।

एजेंसी ने जैद से पूछताछ के बाद बांद्रा के निवासी बासित परिहार को भी हिरासत में लिया है।

परिहार को राजपूत की लिव-इन-पार्टनर रिया चक्रवर्ती (28) और अन्य के खिलाफ दर्ज मादक पदार्थों से संबंधित मामले से जुड़ा हुआ माना जा रहा है।

एनसीबी के अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र, दिल्ली, गोवा के ऐसे कुछ और लोग एजेंसी की जांच के दायरे में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)