LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Streaming: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans, TATA Indian Premier League 2026 19th Match Live Streaming And Telecast Details: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 19वां मुकाबला आज यानी 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस (LSG vs GT) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ (Lucknow) के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Ekana Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच जीतकर आ रही हैं. इस लिहाज से फैंस को एक कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है. दोनों टीमें बेहतर स्ट्रोक प्ले और शॉट्स का अच्छा नतीजा मिलने की उम्मीद कर सकती हैं, जिससे एक हाई-स्कोरिंग मैच होने की पूरी संभावना है. इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कर रहे हैं. जबकि, गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से 12 अप्रैल को होगा. लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने तीन में से दो मैच जीते हैं, जबकि गुजरात टाइटंस को 3 में से सिर्फ 1 मुकाबले में जीत मिली है. ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम लगातार दो मैच जीतकर आ रही है और जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी. वहीं शुभमन गिल की अगुवाई में गुजरात टाइटंस भी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी. चलिए मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड (LSG vs GT Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. गुजरात टाइटंस ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 3 मुकाबले जीतने में सफल रही है. आईपीएल 2024 में दोनों टीमों के बीच खेले गए दोनों मुकाबले लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीते थे. आखिरी बार गुजरात टाइटंस ने 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया था. लखनऊ सुपर जायंट्स का गुजरात टाइटंस के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर 235 रन है.

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था, जिसमें आयुष बडोनी और मुकुल चौधरी ने शानदार अर्धशतक लगाए थे. मिचेल मार्श पिछले दो मैचों में बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं, ऐसे में उनसे वापसी की उम्मीद होगी. दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस ने अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया था. उस मैच में कप्तान शुभमन गिल ने 70 रन की शानदार पारी खेली थी. इसके अलावा राशिद खान गेंदबाजी में शानदार फॉर्म में हैं.

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच 19वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (LSG vs GT 19th Match Date And Venue)

टाटा आईपीएल 2026 का 19वां मुकाबला आज यानी 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (LSG vs GT 19th Match Live TV Channel Telecast In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 19वां मुकाबला आज यानी 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. टाटा आईपीएल 2026 का यह मुकाबला भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.

भारत में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch LSG vs GT 19th Match Live Streaming In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 19वां मुकाबला आज यानी 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (LSG vs GT 19th T20 Match Playing Prediction)

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी और प्रिंस यादव.

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

नोट: लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.