देश की खबरें | संघ प्रचारक के पिता को हिरासत में पीटने का आरोपी दारोगा निलंबित
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मिरहची थाना क्षेत्र के नगला नारायण इलाके में जमीन से जुड़े एक पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को फूल सिंह नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया था।

उन्होंने बताया कि फूल सिंह का बेटा मुनेंद्र सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रचारक है। उसे जब यह जानकारी हुई तो उसने अपने पिता से फोन पर बात की, इसी दौरान सिंह ने पुलिस पर हवालात में मारपीट करने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़े | Sanjay Raut and Devendra Fadnavis Meeting: संजय राउत से मुलाकात पर बोलें पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस, शिवसेना से हाथ मिलाने का कोई इरादा नहीं.

सूत्रों ने बताया कि शनिवार को थाने में संघ के अनेक कार्यकर्ता पहुंच गए और हंगामा होने लगा। घटना की जानकारी मिलने पर एटा सदर से भाजपा विधायक विपिन वर्मा, मारहरा सीट से विधायक वीरेंद्र लोधी, कासगंज के विधायक देवेंद्र लोधी तथा भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप जैन भी थाने पहुंच गए।

वर्मा ने बताया कि मौके पर पहुंचे सभी विधायकों और संघ कार्यकर्ताओं ने मारपीट के आरोपी वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामकेश राजपूत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh By-polls 2020: मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस की 9 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, इन नेताओं को यहां से मिला टिकट.

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) इरफान नासिर खान को सौंपी।

खान ने बताया कि जांच में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजपूत दोषी पाए गए जिसके बाद उन्हें रविवार को निलंबित कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)