देश की खबरें | उच्चतम न्यायालय ने लैंगिक रूप से अनुचित शब्दों की सूची जारी की

नयी दिल्ली, 16 अगस्त उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को लैंगिक रूप से अनुचित शब्दों पर एक पुस्तिका जारी की तथा न्यायिक विमर्श में और आदेशों व फैसलों के उपयोग के लिए वैकल्पिक शब्द एवं मुहावरे सुझाये हैं।

सूची में शामिल शब्द इस प्रकार हैं:

-व्यभिचारिणी :विवाहेतर संबंध बनाने वाली महिला

-प्रेम संबंध : विवाह से बाहर संबंध

-बाल वेश्या: जिस बच्चे-बच्ची की तस्करी की गई है

-रखैल: एक महिला, जिसके साथ एक पुरुष का विवाहेतर यौन संबंध है

-फब्तियां कसना: गलियों में किया जाने वाला यौन उत्पीड़न

-जबरन बलात्कार: बलात्कार

-देहव्यापार करने वाली (हार्लट) : महिला

-वेश्या (हूकर): यौन कर्मी

-भारतीय महिला/पाश्चात्य महिला : महिला

-विवाह करने योग्य उम्र: एक महिला जो विवाह के लिए जरूरी आयु की हो गई है

-उत्तेजित करने वाले कपड़े/परिधान :कपड़े/परिधान

-पीड़ित या पीड़िता :यौन हिंसा प्रभावित

-ट्रांससेक्सुअल : ट्रांसजेंडर

-बिन ब्याही मां :मां

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)