देश की खबरें | आईआईटी खड़गपुर में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कड़े कदम उठाए गए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, पांच सितंबर आईआईटी खड़गपुर में कोरोना वायरस संक्रमण के कई मामले सामने आने के बाद प्राधिकारियों ने परिसर में रहने वाले अपने कर्मचारियों को छह से 13 सितंबर तक घरों में रहने और आपात स्थितियों में ही बाहर निकलने के निर्देश दिए हैं।

संस्थान ने एक अधिसूचना में कहा कि शिक्षक घरों से ऑनलाइन कक्षाएं लेते रहेंगे।

यह भी पढ़े | कोरोना के चंडीगढ़ में 234 नए केस आए, 1 की मौत: 5 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि 19अगस्त से अब तक परिसर में संक्रमण के 20 मामले सामने आ चुके हैं।

अधिसूचना में संस्थान ने स्वीकृत और गैर स्वीकृत कामों वाली एक सूची जारी की है। जिसके अनुसार बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को ही आने जाने की अनुमति होगी। इस अवधि में परिसर के अंदर स्थित सभी कार्यालय बंद रहेंगे।

यह भी पढ़े | Congress Attacks On Modi Govt: कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, कहा- बेरोजगारी से आत्महत्या नहीं कर रहे युवक, इसके लिए बीजेपी की व्यवस्था है जिम्मेदार.

इसमें कहा गया है,‘‘आपात स्थिति को छोड़कर,संस्थान के किसी भी कर्मचारी को अगले आदेश तक परिसर छोड़ने या प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। जो कर्मचारी वर्तमान में परिसर के बाहर हैं उन्हें वहीं रहने और वहीं से काम करने की सलाह दी जाती है।’’

इस अवधि में परिसर के अंदर के बाजार में केवल आवश्यक वस्तुओं से संबंधित दुकानें प्रतिदिन दोपहर दो बजे तक ही खुलेंगी।

रजिस्ट्रार प्रोफेसर बीएन सिंह ने ‘पीटीआई-’ से कहा,‘‘ मार्च के अंत में लॉकडाउन के बाद से अब तक परिसर के भीतर की हमारी गतिविधियां कर दी गयी हैं। पिछले दो सप्ताह में संक्रमण के मामले सामने आने से हमें सुरक्षात्मक कदम उठाने पड़ेंगे और संक्रमण फैलने की श्रृंखला को तोड़ने के लिए प्रयास तेज करने होंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)