एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | वियतनाम में तूफान, भूस्खलन के कारण 35 की मौत, दर्जनों लापता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सरकारी मीडिया के मुताबिक तूफान की चपेट में आकर कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई तथा 50 से अधिक लोग लापता हैं।

विदेश की खबरें | वियतनाम में तूफान, भूस्खलन के कारण 35 की मौत, दर्जनों लापता

सरकारी मीडिया के मुताबिक तूफान की चपेट में आकर कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई तथा 50 से अधिक लोग लापता हैं।

बचावकर्ताओं का प्रमुख ध्यान देश के मध्य क्षेत्र के उन तीन गांवों पर हैं, जहां भूस्खलनों के कारण कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और ऐसी आशंका है कि 40 से अधिक लोग कीचड़ और मलबे में दबे हैं।

यह भी पढ़े | France Terror Attack: पूर्व मलेशियाई PM Mahathir Mohamad का विवादित ट्वीट ‘मुस्लिमों को फ्रांसीसियों की हत्या का अधिकार’, Twitter ने किया डिलीट.

उप प्रधानमंत्री त्रिन्ह दिन्ह डंग उस स्थान पर गए जहां भूस्खलन हुआ था और सैनिक बुलडोजरों की मदद से मलबा हटा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से राहत एवं बचाव कार्य के लिए और सैनिक भेजने का आदेश दिया।

मरने वालों में 12 मछुआरे हैं जिनकी नावें बुधवार को तूफान के कारण डूब गई थी। 14 अन्य मछुआरे लापता हैं।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update in US: अमेरिका में एक दिन में सबसे अधिक 81,599 COVID19 के मामले दर्ज, एक दिन में एक हजार से अधिक की हुई मौत.

अधिकारियों का कहना है कि मृतक संख्या अधिक हो सकती है क्योंकि कई स्थानों से जानमाल के नुकसान की अभी खबर नहीं मिल सकी है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2020 12:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).