खेल की खबरें | सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी कोच का पद छोड़ेंगे स्टेन

मुंबई, 17 अक्टूबर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने पुष्टि की है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सत्र में सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी कोच नहीं होंगे ।

वह एसए 20 लीग में सनराइजर्स की दूसरी टीम सनराइजर्स ईस्टर्न कैप के साथ बने रहेंगे जिसने पहले दोनों सत्र में खिताब जीता है ।

स्टेन ने एक्स पर लिखा ,‘‘ क्रिकेट से जुड़ी एक घोषणा । सनराइजर्स हैदराबाद को धन्यवाद जिसके साथ मैं आईपीएल में गेंदबाजी कोच रहा । दुर्भाग्य की बात है कि अब मैं आईपीएल 2025 के लिये नहीं लौटूंगा ।’’

उन्होंने लिखा ,‘‘ लेकिन मैं सनराइजर्स ईस्टर्न कैप के साथ एसए20 में बना रहूंगा । हमारी कोशिश लगातार तीसरा खिताब जीतने की रहेगी ।’’

स्टेन पिछले साल सनराइजर्स के साथ नहीं थे । सनराइजर्स ने 2016 में खिताब जीता और 2018 फाइनल खेला था ।

न्यूजीलैंड के पूर्व गेंदबाज जेम्स फ्रेंकलिन उनकी जगह लेंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)