मुंबई, 10 जून देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई ने बुधवार को कहा कि शेयरधारकों के लिये उसकी आम बैठक 17 जून को वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये होगी।
उल्लेखनीय हे कि अप्रैल में कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय और बाजार नियामक सेबी ने कोविड-19 के मद्देनजर पाबंदियों को देखते हुए इस साल कंपनियों को सालाना आम बैठक (एजीएम) या असाधारण आम बैठक (ईजीएम) वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये करने की अनुमति दे दी थी।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: ग्रेच्युटी से जुड़ी ये अहम बात क्या जानते हैं आप, मिल रही है अच्छी-खासी आयकर छूट.
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने एक बयान में कहा, ‘‘कोरोना वायरस महामारी के कारण मुंबई में लॉकडाउन के कारण बैंक अपने शेयरधारकों की 17 जून 2020 को वीडियो कांफ्रेन्सिंग/अन्य श्रव्य-दृश्य माध्यमों के जरिये आम बैठक कर रहा है।
उसने कहा, ‘‘वह स्पष्ट करना चाहेगा कि यह उस तारीख को साधारण आम बैठक नहीं कर रहा है।’’
यह भी पढ़े | EPF Withdrawal: ईपीएफओ ने दावों को फटाफट निपटाने के लिए किया AI टूल लॉन्च.
इससे पहले, बैंक ने शेयरधारकों की बैठक खंड में शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा था कि 17 जून की बैठक ईजीएम है।
बैंक ने कहा कि एसबीआई कानून और एसबीआई साधारण नियमन, 1955 के तहत शेयरधारकों को ई-वोट के जरिये पांच उममीदवारों की सूची में से चार निदेशकों के चयन की अनुमति होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY