खेल की खबरें | श्रीलंका की टी20 विश्व कप टीम में तेज गेंदबाज चामीरा और कुमारा शामिल

ये दोनों गेंदबाज चोट के कारण हाल में एशिया कप में नहीं खेल पाये थे जिसमें श्रीलंका ने ट्राफी जीती थी।

टीम में चार तेज गेंदबाज शामिल हैं लेकिन चामीरा और कुमारा को अपनी फिटनेस साबित करनी होगा। टीम में पांच विशेषज्ञ बल्लेबाज, चार आल राउंडर और दो स्पिनर शामिल हैं।

श्रीलंका ने दिनेश चांदीमल, अशेन बंडारा, प्रवीण जयविक्रमा, बिनुरा फर्नांडो और नुवानिडू फर्नांडो को रिजर्व सूची में रखा गया है।

श्रीलंका टी20 टूर्नामेंट के पहले मैच में 16 अक्टूबर को नामीबिया से भिड़ेगा।

टीम इस प्रकार है :

दासुन शनाका (कप्तान), दनुष्का गुणतिलक, पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस, चरित असालंका, भानुका राजपक्षे, धनंजय डिसिल्वा, वानिंदु हसारंगा, महेश तीक्ष्णा, जेफरी वांडरसे, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चामीरा, लाहिरु कुमारा, दिलशान मदुशंका और प्रमोद मदुशन।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)