नयी दिल्ली, 11 जून भारतीय क्रिकेट टीम का सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए श्रीलंका का दौरा गुरुवार को रद्द कर दिया गया। दोनों बोर्ड का कहना है कि मैचों के आयोजन के लिए अभी स्थिति व्यावहारिक नहीं है।
भारत को जून से श्रीलंका के खिलाफ उसकी सरजमीं पर तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और इतने ही टी20 मैचों की श्रृंखला खेलनी थी जो जुलाई तक चलनी थी। मैचों की तिथि को अंतिम रूप नहीं दिया गया था।
यह भी पढ़े | मुंबई के क्रॉफर्ड मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर मौजूद; देखें वीडियो.
एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘मौजूदा स्थिति में जुलाई में श्रीलंका का दौरा करना संभव नहीं है।’’
श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) की विज्ञप्ति में भी श्रृंखला के रद्द होने की पुष्ट की गई।
यह भी पढ़े | मुंबई के क्रॉफोर्ड मार्केट में लगा भीषण आग : 11 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
एसएलसी ने कहा, ‘‘बीसीसीआई ने श्रीलंका क्रिकेट को सूचित किया है कि कोविड-19 महामारी को लेकर मौजूदा स्थिति को देखते हुए तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की क्रिकेट श्रृंखला का आयोजन व्यावहारिक नहीं होगा।’’
श्रृंखला के रद्द होने की उम्मीद की जा रही थी क्योंकि भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक ट्रेनिंग शुरू नहीं की है। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। देश में इस संक्रमण से अब तक आठ हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY