चंडीगढ़, 29 अप्रैल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को पंजाब के मुक्तसर स्थित प्रकाश सिंह बादल के पैतृक गांव का दौरा किया और शिरोमणी अकाली दल (शिअद) के प्रमुख के निधन पर दुख जताया।
यादव ने शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और उनकी पत्नी तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल से भी मुलाकात की।
इसके बाद, अखिलेश ने पंजाब के पांच बार के पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।
बादल को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद 16 अप्रैल को मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां 95 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।
जिसके बाद, बृहस्पतिवार को राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को चंडीगढ़ में शिअद प्रमुख को पुष्पांजलि अर्पित की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY