देश की खबरें | सोनिया-राहुल कांग्रेस कार्यकर्ताओं और देशवासियों के लिए एकमात्र उम्मीद की किरण : कुमारी शैलजा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 23 अगस्त कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा पार्टी नेतृत्व में परिवर्तन और संगठन के स्तर आमूल-चूल बदलाव की मांग किए जाने के बीच, हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने रविवार को कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ देशवासियों के लिए ‘‘एकमात्र उम्मीद की किरण हैं।’’

कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया को पत्र लिखकर सामूहिक नेतृत्व और संगठन के विभिन्न निकायों को नये सिरे से गठित करने की मांग करने वाले 20 नेताओं पर निशाना साधते हुए शैलजा ने कहा, ‘‘ कांग्रेस के कुछ लोग जिन्होंने सत्ता का आनंद लिया और जिनकी हैसियत पार्टी की वजह से है, आज हमारे नेतृत्व पर सवाल उठा रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी के कारण पश्चिम रेलवे पर राजस्व का 2,255 करोड़ से ज्यादा का नुकसान: 23 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा, ‘‘आज देश को सोनिया और राहुल गांधी के उज्ज्वल नेतृत्व की जरूरत है। दोनों का नेतृत्व पूरे देश के असंख्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए उम्मीद की एकमात्र किरण हैं। आज देश के गरीबों, मजदूरों, किसानों, दलितों और युवाओं की उम्मीद इस नेतृत्व पर केंद्रित है।’’

इस बीच, पांच केंद्रशासित प्रदेशों की कांग्रेस समितियों के अध्यक्षों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति को पत्र लिखकर राहुल गांधी को दोबारा पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग की है।

यह भी पढ़े | 4 Year Old Girl Raped & Killed in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में 4 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार.

वीडियो संदेश में शैलजा ने कहा, ‘‘इस समय जब हम चुनौती का सामना कर रहे हैं और भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रही है, हमारे नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के हाथ और मजबूत करने की जरूरत है ताकि वे देश को आगे ले जाने में अपनी भूमिका को जारी रख सकें।’’

उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि कांग्रेस में कुछ तत्व मौजूद हैं जिनकी मिलीभगत भाजपा के साथ है और वे उनकी साजिश का हिस्सा हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)