देश

4 Year Old Girl Raped & Killed in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में 4 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

घटना शनिवार दोपहर की है, गांव की एक 4 साल की एक बच्ची अचानक गायब हो गई. जब ये बात गांव में फैली तो गांव के सभी लोग बच्ची की तलाश में जुट गए. मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

4 Year Old Girl Raped & Killed in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में 4 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार
दुष्कर्म/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

रायपुर:  छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के राजनांदगांव (Rajnandgaon) से एक 4 साल की बच्ची से बलात्कार के बाद हत्या का मामला सामने आया है. घटना शनिवार दोपहर की है, गांव की एक 4 साल की एक बच्ची अचानक गायब हो गई. जब ये बात गांव में फैली तो गांव के सभी लोग बच्ची की तलाश में जुट गए. मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. राजनांदगांव के सिटी एसपी मणिशंकर चंद्रा ने कहा, "आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. जांच चल रही है.”

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को कई घंटों की तलाश करने के बाद भी जब बच्ची गांव में नहीं मिली तो गांव भर के सभी लोगों से बच्ची की तलाश करने को कहा गया. इस बीच बच्ची के परिजन व ग्राम के सरपंच ने मामले की सूचना चिखली पुलिस चौकी में दी. पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर बच्ची को तलाशा. यह भी पढ़ें | छत्तीसगढ़: चचेरे भाई ने 5 वर्षीय छोटी बहन की रेप करने के बाद पत्थर से सिर कुचल कर हत्या की, पुलिस ने किया गिरफ्तार. 

ANI का ट्वीट:

सिटी एसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि पुलिस ने गांव के सभी घरों में बारी-बारी से बच्चे की तलाश शुरू की. इस दौरान गांव के ही एक व्यक्ति के घर में खून से लथपथ अवस्था में बच्ची का शव आरोपी की खाट के नीचे मिला. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

फिलहाल पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है. घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2020 10:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).