करीमनगर (तेलंगाना), सात जून तेलंगाना के एक गांव में अनुकंपा नियुक्ति पाने के लालच में एक युवक ने अपने पिता की कथित तौर पर हत्या कर दी और इस साजिश में उसकी मां और छोटे भाई में उसका साथ दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि पॉलिटेक्निक में डिप्लोमा कर चुके 25 साल के एक युवक ने तौलिए से मुंह दबा कर अपने पिता की हत्या कर दी।
यह भी पढ़े | बिहार: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली के विरोध में RJD नेता राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने बजाई थाली.
पुलिस ने बताया कि उन्होंने दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया हैं वहीं उनकी मां फरार है। उन्होंने बताया कि उन्होंने दो मोबाइल फोन और अपराध में इस्तेमाल तौलिया बरामद कर लिया है।
उन्होंने बताया कि युवक के पिता पेडापल्ली जिले के गोदावरीखानी में सरकारी संगारेनी कोयला खदान में पंप ऑपरेटर थे और अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पाने के लिए तीनों ने उनकी हत्या की साजिश रची।
यह भी पढ़े | COVID-19 के कारण नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट-2020 की प्रवेश परीक्षा स्थगित.
उन्होंने बताया कि बड़े बेटे ने रात में पिता की हत्या की और अगले दिन परिवार ने सबको बताया कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी।
उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को संदेह हुआ और उन्होंने बेटे पर पुलिस को बताने का दबाव बनाया जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और जांच शुरू की गई।
पुलिस को जांच में पता चला कि युवक ने योजना बनाई और उसकी मां और भाई ने उसमें रजामंदी दिखाई जिसके बाद युवक ने घटना को अंजाम दिया।
रामगुंदम के पुलिस आयुक्त वी सत्यनारण ने शनिवार को कहा,‘‘ सरकारी संगारेनी कोयला खदान में नौकरी पाने के लिए युवक ने अपने पिता की हत्या कर की।’’
उन्होंने बताया कि तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY