देश की खबरें | उप्र विधानसभा में हंगामे के बीच कुछ महत्वपूर्ण विधेयक पारित, कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 22 अगस्त विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी और हंगामे के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को विधानसभा में कुछ महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए जिसके बाद सदन की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गयी।

सदन की बैठक शुरू होने के बाद दिवंगत पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि दी गई। जिसके बाद विपक्षी सदस्य आसन के सामने आ गए और उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति, कोरोना वायरस संकट से निपटने के सरकार के तौर-तरीके तथा बाढ़ की स्थिति को लेकर विरोध जाहिर करने लगे।

यह भी पढ़े | Ganesh Chaturthi 2020: सीएम उद्धव ठाकरे और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने घर पर परिवार के साथ की भगवान गणेश की पूजा, देखें वीडियो और तस्वीरें.

विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच कुछ महत्वपूर्ण विधेयकों को सदन ने बिना चर्चा के ही पारित कर दिया।

सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर बयान दिया और कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए सरकार की ओर से किए गए उपायों की जानकारी भी सदस्यों को दी।

यह भी पढ़े | ISIS Operative Arrested In Delhi: दिल्ली में आतंकी को गिरफ्तार किये जाने के बाद यूपी हाई अलर्ट पर, UP के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार बोले- उसके सहयोगी भी ऐक्टिव होंगे इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता.

योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे जनता को गुमराह कर रहे हैं।

बाद में विधानसभा के मॉनसून सत्र की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। हालांकि पूर्व में तय था कि सोमवार को भी बैठक होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)