देश की खबरें | कोविड-19 महामारी के दौरान बैठकें करने के बजाय समस्याओं को हल किया: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

ठाणे, 13 नवंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को विपक्ष की आलोचनाओं का जवाब देते हुए कहा कि कोविड-19 के दौरान उन्होंने बैठकें करने के बजाय समस्याओं को हल करने पर काम किया।

विपक्षी नेताओं ने मुख्यमंत्री की आलोचना करते हुए कहा था कि उन्होंने कोविड-19 स्थिति पर चर्चा के लिए बैठक तक नहीं की थी।

यहां शिंदे ने संवाददाताओं से कहा कि वह बैठकें करने में विश्वास नहीं करते हैं, बल्कि उन्होंने महामारी के दौरान आंकड़े एकत्र करने और समस्याओं को हल करने के लिए काम करने पर ध्यान केंद्रित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अगर मैं बैठकें करता रहता तो स्थिति बिगड़ जाती और लोगों के मन में डर पैदा हो जाता। मैं नहीं चाहता था कि ऐसा हो, लेकिन कुछ लोगों ने बैठकें नहीं करने के लिए मेरी और मेरी सरकार की आलोचना की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विरोधी कहते हैं कि हम काम नहीं कर रहे हैं, लेकिन वे वास्तविकता नहीं जानते हैं।’’

उन्होंने दोहराया कि सरकार राज्य के हित में काम कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)