देश की खबरें | दुष्कर्म का आरोपी सिपाही गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बिजनौर, 26 दिसंबर उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक महिला के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे सिपाही को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि फरार सिपाही मनोज रस्तोगी को आज शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

दर्ज मामले के अनुसार शिकायकर्ता महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी अपने पति से अनबन चल रही थी और कोतवाली में तैनात सिपाही मनोज उनमें सुलह कराने के नाम पर उसके घर आने लगा।

महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि इस दौरान सिपाही ने उसके साथ बलात्कार किया और उसकी पुत्री से भी छेड़छाड़ की।

उल्लेखनीय है कि आरोपी सिपाही का मुरादाबाद तबादला कर दिया गया था और फिर उसे निलंबित भी कर दिया गया। बाद में वह फरार हो गया।

पुलिस ने मनोज के आवास पर हाल ही में फरारी का नोटिस भी चस्पा किया था।

सिंह ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)