पोरबंदर, आठ अगस्त राजस्थान में 14 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र से पहले भाजपा के छह विधायक शनिवार को गुजरात के पोरबंदर पहुंचे।
चार्टर्ड उड़ान से यहां आए एक विधायक ने कहा कि राजस्थान से भाजपा के और विधायक गुजरात पहुंचेंगे।
यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में 12,822 नए मरीज पाए गए, 275 की मौत: 8 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
भाजपा विधायक निर्मल कुमावत ने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार विपक्षी विधायकों को डरा धमका रही है।
उन्होंने कहा कि विधायक मानसिक शांति के लिए सोमनाथ में दर्शन करने आए हैं।
यह भी पढ़े | Assam Child Kidnapping Case: फिरौती के लिए अगवा किए गए बच्चे की हत्या मामले में 3 गिरफ्तार.
कुमावत ने कहा, “कांग्रेस में गुटबाजी होने के चलते पिछले एक महीने में राजस्थान में राजनीतिक उठापटक चल रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बहुमत हासिल नहीं है। वह विशेष अभियान समूह (एसओजी) और विभागीय छापेमारी करवा कर भाजपा विधायकों पर दबाव बना रहे हैं और डरा धमका रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “यह देखते हुए हमने मानसिक शांति के लिए सोमनाथ के दर्शन करने का निर्णय लिया। हम यहां खुद को कांग्रेस की सरकार से बचाने आए हैं।”
उन्होंने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर कुछ और विधायक गुजरात आएंगे।
एक अन्य विधायक ने कहा कि गुजरात में उनका दो दिन तक रुकने का इरादा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY