विदेश की खबरें | कराची में बहुमंजिली इमारत ढहने से छह की मौत कई लोग घायल

कराची, आठ जून पाकिस्तान के कराची में एक बहुमंजिली इमारत के ढह जाने से कम से कम छह लोगों की जान चली गयी जबकि 12 लोग घायल हो गये।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि कराची के कालरी इलाके में एक रिहायशी इमारत रविवार देर रात ढह गयी और अबतक छह शव मलबे से निकाले गये हैं तथा बचाव अभियान जारी है।

यह भी पढ़े | Indian Mission in Nepal: सीमा विवाद के बीच भारत ने नेपाल के साथ किया करार, 7 जिलों में 56 उच्च माध्यमिक स्कूलों को दोबारा बनाएगा.

इस इमारत के बाशिंदों ने बताया कि बड़ी तेज आवाज के साथ छह मंजिला यह भवन ढह गया और उसके बाद बिजली गुल हो जाने से बचाव अभियान में कठिनाइयां आने लगीं।

सेना, रेंजर्स, पुलिस और वेलफेयर एसोसिएशन के कर्मी बचाव अभियान में लगे है।

यह भी पढ़े | न्यूजीलैंड में COVD-19 का अंतिम मरीज भी स्वस्थ, देश में संक्रमण का कोई नया मामला नहीं.

पुलिस उपमहानिरीक्षक शरजील खराल ने द न्यूज को बताया कि करीब 30 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

बचाव अधिकारियों के अनुसार 12 घायलों को अस्तपाल पहुंचाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)