देश की खबरें | कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कश्मीर घाटी में छह दिन का लॉकडाउन
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 22 जुलाई जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बांदीपोरा जिले को छोड़कर पूरी कश्मीर घाटी में छह दिन का पूर्ण लॉकडाउन लागू किया है।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम से लॉकडाउन लागू होगा। छह दिन बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी। घाटी में कोविड-19 के 502 नए मामले सामने आए हैं।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी 5 अगस्त को रखेंगे राम मंदिर की नींव, समारोह में शामिल होने के लिए राज्य के सभी मुख्यमंत्रियों को न्योता.

आपदा प्रबंधन दिशानिर्देशों के अनुसार कृषि, बागवानी और निर्माण गतिविधियां जारी रहेंगी। माल वाहक, एलपीजी और तेल टैंकरों की आवाजाही भी जारी रहेगी।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने ट्विट किया, ‘‘ बांदीपोरा को छोड़कर कश्मीर संभाग के सभी ‘रेड’ (जोन) जिलों में आज शाम से 27 जुलाई 2020 सुबह छह बजे तक पूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा।’’

यह भी पढ़े | असम: बगजान में ऑइल इंडिया के गैस कुएं में तेज धमाका, तीन विदेशी एक्सपर्ट घायल.

केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक कोविड-19 से 263 मरीजों की जान गई है, जिनमें से 243 मरीजों की मौत घाटी में हुई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के कुल 15,258 मामले सामने आए हैं।

केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 6540 मरीजों का इलाज जारी है, जिनमें से घाटी में 5,263 मरीज उपचाराधीन हैं। सोमवार को यहां सर्वाधिक 751 नये मामले सामने आए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)