देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस पर हमला करने के आरोप में छह गिरफ्तार

बुलंदशहर, 14 जुलाई उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पिछले हफ्ते एक पुलिस टीम पर कथित तौर पर हमला करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना शनिवार शाम को हुई, जब टीम ने कोतवाली नगर क्षेत्र में सराय काजी इलाके के निवासी शाहिद को पकड़ने की कोशिश की। वह हत्या के एक मामले में वांछित है।

यह भी पढ़े | कोरोना के उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 1656 नए मरीज पाए गए, 28 की मौत: 14 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही शाहिद, उसके भाइयों और कुछ चार-पांच लोगों ने पुलिस को देखा, वे भागने लगे। जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने उन पर ईंटों और पत्थरों से हमला किया।

उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों को आत्मरक्षा में हवा में कुछ गोलियां चलानी पड़ी।

यह भी पढ़े | सचिन पायलट के बर्खास्तगी के बाद राजस्थान कांग्रेस में फूट, एक साथ 59 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा.

अधिकारियों ने बताया कि शाहिद काली नदी में कूद गया था और भाग गया था। वह अब भी फरार है।

गिरफ्तार लोगों की पहचान शाकिर, आकिल, नदीम, नवाब, नईमुद्दीन और चांद के रूप में हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)