अमेरिकी ओपन से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में सिनर ने शुक्रवार को इस मामले में अपनी पहली सार्वजनिक टिप्पणी में कहा कि वह जानते हैं कि वह निर्दोष हैं लेकिन मामले के परिणाम के लिए चिंतित हैं।
हालांकि उन्हें पता चल गया है कि उन्हें निलंबित नहीं किया जाएगा।
सिनर के फिटनेस ट्रेनर उम्बर्टो फेरारा और फिजिाये जियाकोमो नाल्डी पिछले दो साल से इटली के इस खिलाड़ी की टीम में शामिल थे।
इस दौरान सिनर जून में एटीपी रैंकिंग में पहली बार शीर्ष पायदान पर पहुंचे थे। इटली के इस 23 साल के खिलाड़ी ने इस साल जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन के रूप में अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था।
सिनर ने कहा, ‘‘मैं अब इनका साथ जारी नहीं रखना चाहता। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से यह मेरे और मेरी टीम के लिए काफी मुश्किल समय रहा है। यह अब भी मुश्किल है लेकिन इन दोनों को हटाने के बाद थोड़ा तरोताजा महसूस कर रहा हूं। ’’
अमेरिकी ओपन सोमवार से फ्लशिंग मिडोज में शुरू होगा। सिनर को शीर्ष वरीयता मिली है और वह पहले दौर में मंगलवार को अमेरिका के मैकी मैकडोनाल्ड से भिड़ेंगे।
सिनर ने कहा, ‘‘ग्रैंडस्लैम से पहले यह बिलकुल भी आदर्श नहीं है। पर मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY