खेल की खबरें | शेल्टन को हराकर सिनर लगातार दूसरे साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सिनर पहले सेट में पिछड़ गए थे और शेल्टन जब 6-5 के स्कोर पर सर्विस कर रहे थे तो दो बार पहला सेट गंवाने से सिर्फ एक अंक दूर थे। इटली के 23 वर्षीय खिलाड़ी ने हालांकि शेल्टन की सर्विस तोड़ी और फिर टाईब्रेकर जीतकर पहला सेट अपने नाम किया।

सिनर ने दूसरे सेट की शुरुआत में भी शेल्टन की सर्विस तोड़कर अपना पलड़ा भारी किया।

तीसरे सेट में हालांकि सिनर मुसीबत में दिखे। उन्हें पहले अपने बाएं पैर की मांसपेशी और फिर दाएं पैर की जांघ को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनर ने इसके बाद सिनर का उपचार किया और ब्रेक के दौरान उनके दोनों पैरों की मालिश की।

सिनर ने पिछले साल मेलबर्न पार्क में अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था और फिर सितंबर में अमेरिकी ओपन खिताब भी अपने नाम किया।

उनकी नजरें अब रविवार को दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर तीसरा ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने पर टिकी हैं।

शुक्रवार को नोवाक जोकोविच के पैर में चोट के कारण सेमीफाइनल मुकाबले के बीच से हटने पर ज्वेरेव ने फाइनल में जगह बनाई।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)