देश की खबरें | किसान आंदोलन को बॉलीवुड से पर्याप्त समर्थन नहीं मिलने पर गायक गिप्पी ग्रेवाल ने जताई निराशा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, पांच दिसंबर पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल ने शनिवार को बॉलीवुड की आलोचना करते हुए कहा कि वह ऐसे समय में पंजाब के पक्ष में खड़ा नहीं हुआ जब राज्य को किसानों के प्रदर्शनों के बीच उनके समर्थन की सबसे ज्यादा जरूरत थी।

हरियाणा, पंजाब और अन्य राज्यों के किसान केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार को लगातार दिल्ली की सीमाओं पर डटे हैं।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दावा- पिछले 3 साल में प्रदेश में हुआ 3 लाख करोड़ का निवेश.

गिप्पी ग्रेवाल के नाम से मशहूर 37 वर्षीय रूपिंदर सिंह ग्रेवाल ने ट्विटर पर लिखा कि वर्षों तक पंजाब ने खुली बाहों से बॉलीवुड का स्वागत किया लेकिन इस मुद्दे पर उसकी चुप्पी तकलीफदेह है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रिय बॉलीवुड, हमेशा आपकी फिल्में पंजाब में खूब सफल रहीं और यहां हर बार आपका खुली बाहों के साथ स्वागत किया गया। लेकिन आज जब पंजाब को आपकी सबसे ज्यादा जरूरत है तो आप न आए और न ही आपने एक शब्द भी बोला। बहुत निराशा हुई।’

यह भी पढ़े | दिल्ली: उत्तर भारत की भव्य शादियों में चोरी करने के लिए ‘लीज’ पर लिए जाते हैं बच्चे, नकदी-गहने चुराने के लिए किशोरों का किया जाता है इस्तेमाल.

गायक जसविंदर सिंह बैंस ‘जॉज़ी बी’ ने भी इस मामले में ग्रेवाल का समर्थन किया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जिनका जमीर जिंदा है वह समर्थन में आ रहे हैं।’’

तापसी पन्नू ने ग्रेवाल के ट्वीट पर जवाब में लिखा कि बॉलीवुड में ऐसे कलाकार हैं जो किसानों के प्रदर्शन समेत विवादित मुद्दों पर हमेशा से ही मुखर रहे हैं और उनकी यह आम टिप्पणी ‘हतोत्साहित’ करने वाली है।

पन्नू, स्वरा भास्कर, रिचा चड्ढा, सोनू सूद, हंसल मेहता, मोहम्मद जिशान अय्यूब, दिव्या दत्त और नेहा शर्मा समेत बॉलीवुड के कई सितारे किसानों के समर्थन में सामने आए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)