देश की खबरें | सिंधू ओलंपिक दिवस पर आयोजित होने वाले वैश्विक फिटनेस कार्यक्रम में भाग लेंगी
जियो

नयी दिल्ली, 19 जून विश्व चैम्पियन और ओलंपिक रजत पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधू 23 जून को विश्व ओलंपिक दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले लाइव फिटनेस कार्यक्रम में दुनिया के 21 शीर्ष एथलीटों के साथ भाग लेंगी।

राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की चैंपियन पहलवान विनेश फोगाट भी इस समारोह का हिस्सा होगी जो दुनिया भर के 23 ओलंपिक खिलाड़ियों के साथ पहले से रिकॉर्ड किए गए वीडियो में अपने विशेष वर्कआउट (कसरत) को दिखाएंगी।

यह भी पढ़े | भारत- चीन सीमा तनाव: पीएम मोदी के साथ सर्वदलीय नेताओं की बैठक, सोनिया गांधी ने कहा- यह बैठक बहुत पहले हो जानी चाहिए थी: 19 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस वीडियों में खिलाड़ी अपने पसंदीदा वर्कआउट को दिखाएंगे जो ओलंपिक चैनल पर उपलब्ध होगा।

सिंधू दुनिया भर के उन एथलीटों में शामिल होंगी जिनके वर्कआउट का सीधा प्रसारण ओलंपिक के इंस्टाग्राम पेज पर किया जाएगा। सिंधू हैदराबाद के अपने घर ऑनलाइन माध्यम से इससे जुड़ेंगी। इसका प्रसारण अलग अलग 20 समय क्षेत्र (टाइम जोन) में 11 बजे दिन में किया जाएगा।।

यह भी पढ़े | राज्यसभा चुनाव 2020: मध्य प्रदेश की 2 सीटों पर बीजेपी और एक पर कांग्रेस का कब्जा, ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह जीते.

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने एक विज्ञप्ति में कहा कि ओलंपिक दिवस 2020 में दुनिया भर में ओलंपियन, एथलीट और प्रशंसक दुनिया के सबसे बड़े 24 घंटे के डिजिटल वर्कआउट में सक्रिय दिखेंगे।

आईओसी ने कहा, ‘‘ कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया भर में लागू लॉकडाउन और ओलंपिक के स्थगित होने के बाद 50 से अधिक देशों के लगभग 5000 ओलंपिक खिलाड़ियों ने 24.3 करोड़ दर्शकों के साथ अपने रोजाना के वर्कआउट को साझा किया जिसमें शरीर और मन में स्वस्थ रखने के तरीके के बारे में जानकारी साझा किये।’’

आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने कहा कि इस बार का ओलंपिक दिवस का कार्यक्रम हर बार से अलग होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ आइए हम स्थगित हुए तोक्यो ओलंपिक की तैयारी के लिए एकजुटता के साथ एक खेल की शक्ति का उपयोग करें। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)