एजेंसी न्यूज

उत्तर प्रदेश: राम मंदिर के लिए तय किए स्थल को समतल करने के दौरान मिलीं शिवलिंग और मूर्तियां

राम मंदिर के लिए स्थल को समतल करने के दौरान हाल ही में एक शिवलिंग, टूटी हुई मूर्तियां और अन्य कलाकृतियों का पता चला है. मंदिर निर्माण के लिए गठित न्यास (ट्रस्ट) ने यह बात कही है. राम मंदिर न्यास ने एक बयान में कहा कि स्थल को समतल करने का कार्य 11 मई से शुरू किया गया था. न्यास ने कलाकृतियों की तस्वीरें और वीडियो जारी करते हुए कहा कि यह स्थल के समतल कार्य के दौरान मिली हैं.

उत्तर प्रदेश: राम मंदिर के लिए तय किए स्थल को समतल करने के दौरान मिलीं शिवलिंग और मूर्तियां
राम मंदिर निर्माण के लिए लाएं गए पत्थर (Photo Credits: IANS)

अयोध्या, 23 मई: राम मंदिर के लिए स्थल को समतल करने के दौरान हाल ही में एक शिवलिंग, टूटी हुई मूर्तियां और अन्य कलाकृतियों का पता चला है. मंदिर निर्माण के लिए गठित न्यास (ट्रस्ट) ने यह बात कही है. राम मंदिर न्यास ने एक बयान में कहा कि स्थल को समतल करने का कार्य 11 मई से शुरू किया गया था. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने कहा कि एक पांच फुट का शिवलिंग, सात काले रंग के खंभे, छह लाल पत्थर के खंभे, एक फूल कलश और देवी-देवताओं की चार टूटी मूर्तियां मिली हैं.

न्यास ने कलाकृतियों की तस्वीरें और वीडियो जारी करते हुए कहा कि यह स्थल के समतल कार्य के दौरान मिली हैं. एक निजी फर्म के अलावा उत्तर प्रदेश सरकार का लोक निर्माण विभाग और ऊर्जा निगम निर्माण कार्य में शामिल है.

यह भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे राम मंदिर के लिए देंगे 1 करोड़ रुपये, कहा- ‘मैं बीजेपी से अलग हूं, हिंदुत्व से नहीं’

न्यास के सचिव चंपत राय ने कहा, ''जिला विभागों से अनुमति मिलने के बाद कार्य शुरू किया गया है और लॉकडाउन के बाद इसमें तेजी आने की उम्मीद है. राम मंदिर निर्माण कार्य में तेजी लाने से पहले न्यास जल्द ही अपने सदस्यों की एक बैठक बुलाएगा.''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2020 01:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).