देश की खबरें | शाह भाजपा के पश्चिम बंगाल में सत्ता में आने का दिन में सपना देख रहे हैं : तृणमूल कांग्रेस
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, छह नवंबर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को यह कहते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह की खिल्ली उड़ायी कि वह पश्चिम बंगाल में भाजपा के सत्ता में आने का ‘दिन में सपना’ देख रहे हैं। उसने शाह के जनजातीय संपर्क को भाजपा शासित राज्यों में पिछड़े समुदायों पर अत्याचार से ध्यान बंटाने का ‘चुनावी हथकंडा’ करार दिया।

साल 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे शाह ने इससे पहले कहा था कि वह ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ व्यापक जनाक्रोश का अनुभव कर सकते हैं और उनके शासन की विदाई की घंटी बज चुकी है।

यह भी पढ़े | Ban Crackers in West Bengal: कलकत्ता उच्च न्यायालय का बड़ा फैसला, पश्चिम बंगाल में पटाखों पर लगा पूर्ण प्रतिबंध.

शाह ने लोगों से ‘सोनार बांग्ला’ के अपने सपने को पूरा करने के लिए भाजपा को अगली सरकार बनाने का एक मौका देने की अपील की।

तृणमूल सांसद सौगत राय ने कहा, ‘‘ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भाजपा के एक कार्यकर्ता की भांति व्यवहार कर रहे हैं। उन्हें और उनकी पार्टी को पश्चिम बंगाल में सत्ता में आने के बारे में दिन में सपने देखना बंद कर देना चाहिए। इसके बजाय, उन्हें राज्य में अपनी पार्टी को एकजुट रखने पर ध्यान देना चाहिए, जो बंटी हुई है।’’

यह भी पढ़े | Gujarat के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडास्मा कहा- स्कूल, कॉलेज फिर से खोलने की शिक्षा विभाग तैयारी करने के निर्देश दिए.

उन्होंने कहा, ‘‘ बंगाल के लोग मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पीछे मजबूती से खड़े हैं।’’

राय के सुर में सुर मिलाते हुए राज्य के मंत्री फरहाद हकीम ने कहा कि एक जनजातीय परिवार के घर शाह का निर्धारित भोजन कार्यक्रम कुछ नहीं, बल्कि ‘एक चुनावी हथकंडा’ है और देश भर में आदिवासियों पर अत्याचार से ध्यान बंटाने की बेतहाशा कोशिश करार दिया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष, पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और उपाध्यक्ष मुकुल राय के साथ शाह एक दिन की बांकुड़ा जिले की यात्रा पर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)